गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया ने सतेंद्र जैन संग दिया इस्तीफा
BREAKING दिल्ली-एनसीआर

गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया ने सतेंद्र जैन संग दिया इस्तीफा

Spread the love

शराब घोटाले में फंसे दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी के दूसरे दिन आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मनीष के साथ ही लंबे समय से तिहाड़ जेल में कैद स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सतेंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

दरअसल, मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली की नई आबकारी नीति (2021-22) घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत ने उन्हें चार मार्च ती की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। वहीं, सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को याचिका खारिज करते हुए कहा कि आपके लिए दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका सहित विभिन्न कानूनी उपाय उपलब्ध हैं।

इस बीच, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विभाग दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को दिया जा सकते हैं। फिलहाल कोई नया मंत्री शपथ नहीं लेगा।

वहीं भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन का इस्तीफा भाजपा की बड़ी जीत है। भाजपा के आंदोलन के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा। सिसोदिया के अंदर थोड़ी भी नैतिकता होती तो वह आरोप लगने वाले दिन ही इस्तीफा दे देते। 18 विभाग संभालने की बात कर जेल जाने से राहत मांग रहे थे। जमानत न मिलने पर इस्तीफा दे दिया।

उधर, सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग बेशर्म लोग हैं। आप नेताओं ने इस्तीफा दे दिया लेकिन अडानी को लेकर तमाम आरोप लगने के बावजूद किसी भाजपाई के कान पर नैतिकता के नाते भी जूं नहीं रेगी है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

3 Comments

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  • Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

  • Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *