माइक बंद करने का आरोप लगाते हुए ममता ने नीति आयोग की बैठक बीच में ही छोड़ी
माइक बंद करने के आरोप अभी तक विपक्ष द्वारा लोकसभा में ही लगते थे लेकिन आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यह आरोप लगाते हुए नीति आयोग की बैठक बीच में ही छोड़कर चली गई। ममता ने बाहर आकर आरोप लगाया कि बैठक में उन्हें बोलने नहीं दिया गया। बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रीं को बीस मिनट बोलने का मौका दिया गया जबकि उनका माइक इससे पहले ही बंद कर दिया गया। बैठक में ममता बनर्जी ने यह भी पूछा कि उन्हें बोलने से क्यों रोका गया है। यह भेदभाव क्यों कर रहे हैं। विपक्ष से केवल वह ही हूं। यह न केवल बंगाल का अपमान है, बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है।
बता दें कि नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता PM मोदी कर रहे हैं। जिसमें विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों से केवल ममता ही शामिल हुई थींं। उनके अलावा असम सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा, राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव, आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गोवा सीएम प्रमोद सावंत भी पहुंचे हैं।
जहां तक बात इंडिया गठबंधन की पार्टियों की बात है तो सात राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक का बहिष्कार पहले ही कर चुके हैं। इनमें तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और झारखंड मुख्यमंत्री शामिल हैं।
वहीं, एनडीए के प्रमुख सहयोगी JDU के नीतीश कुमार भी बैठक में शामिल नहीं हुए। उनकी जगह डिप्टी CM सम्राट चौधरी और चीफ सेक्रेटरी ब्रजेश मेहरोत्रा मीटिंग में पहुंचे हैं।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

