पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला का पीटकर किया ऐसा हाल
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला का पीटकर किया ऐसा हाल

Spread the love
  • मेरठ पुलिस ने की महिलाओं से मारपीट
  • डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद
  • जमकर हुई पत्थरों की बरसात
  • महिला ने लगाया पुलिस पर मारपीट का आरोप

पुरुष पुलिसकर्मियों का महिलाओं पर वार, मार पिटाई की लाइव वीडियो आई सामने। दरअसल, मामला मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र का है। 31 दिसंबर की रात न्यू इयर के सेलिब्रेशन के दौरान डीजे बजाने पर गुस्साई पुलिस ने महिलाओं को जमकर पीटा। विवाद में जमकर लाठी डंडे और पत्थरबाजी हुई। साथ ही तस्वीरों में दिख महिला ने पुलिस पर मार पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है उसके सर पर लगी चोटें पुलिस की दी हुई हैं। महिला ने बताया वो 31 दिसंबर की रात डीजे बजाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस की कई गाड़ियां आती हैं और उनमें एक भी महिला पुलिसकर्मी नही थी। तमाम पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। बिना एफआईआर बिना तहरीर बिना वेरेंट के पुरुष पुलिसकर्मियों ने आकार महिलाओं के साथ मार पिटाई की। लेकिन वही इस मामले में एसपी सिटी पियूष का कहना है पुलिस की ओर से ऐसी कोई मार पिटाई नही की गई है। महिला के सर पर लगी तमाम चोटे किसी और विवाद की हो सकती हैं। साथ ही कहा कि 31 दिसंबर की रात को मेडिकल कॉलेज के पीछे बने क्वार्टर में रात साढ़े 11 बजे डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद में जमकर लाठी डंडे और पत्थरबाजी हुई ये उसी की तस्वीरे हैं। पुलिस की ओर से कोई मार पिटाई नही की गई।

https://youtu.be/2E4xea_zKK0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *