महात्मा गांधी के आदर्शों ने बड़ी से बड़ी ताकत को हराया-बृजेश पाठक
राष्ट्पिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपनी भावभीना श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। बापू के दिखाये मार्ग का आज दुनिया ही अनुसरण कर रही है। उन्हें आदर्श अपनाते हुए देशहित में कार्य करें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
महात्मा गांधी की जयंती पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को लखनऊ के हज़रतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर रामधुन के बीच माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री गांधी प्रतिमा से गांधी आश्रम खादी ग्राम उद्योग भवन पहुंचे और चरखे से सूत की कताई करते हुए उन्हें याद किया। उप मुख्यमंत्री ने गांधी आश्रम में सूत कातने की विधि देखी। साथ ही खादी व ग्रामोद्योग के उत्पादों का अवलोकन करने के साथ ही खादी के वस्त्र भी खरीदे।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सत अहिंसा का जो मार्ग बापू ने दिखाया था आज दुनिया उसका अनुसरण कर रही है स्वच्छता मिशन का जो काम बापू का था उसे धरातल पर उतरने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। बृजेश पाठक का कहना है कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है। पूरा देश आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर नमन कर रहा है। बापू ने पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाकर यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/