पकड़ा गया माधवपुरम गौकशी का आरोपी
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

पकड़ा गया माधवपुरम गौकशी का आरोपी

Spread the love
  • माधवपुरम में गौकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़
  • पुलिस की गोली लगने से गौकश घायल
  • पुलिस से पिस्टल छीनकर भाग रहा था गौकश

कल हुई गोकशी की घटना के बाद मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। ब्रह्मपुरी के माधवपुरम चौकी क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के गौकश राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान राजा की पुलिस से मुठभेड़ हुई इतना ही नही उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके चलते पुलिस को गौतस्कर राजा पर गोली चलानी पड़ी। आरोपी राजा के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने पहले तो राजा का इलाज कराया उसके बाद थाने ले गई। राजा के पास से ई रिक्शा और गौकशी के ओजार बरामद हुए हैं। राजा पहले ही दस मुकदमों में वांछित है। और कल राजा ने माधवपुरम सेक्टर 3 के कमेटी हाल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। आज राजा की पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एसपी सिटी पियुष सिंह भी मौजूद थे।

https://youtu.be/CtdqYuPxV04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *