मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड का लाइव वीडियो किया जारी
- सनसनीखेज हत्याकांड का लाइव वीडियो वायरल
- मेरठ में उभरते बदमाशों के हौसले बुलंद
- हत्या करते हुए खुद बनाया वीडियो,किया वायरल
- दो दिन पूर्व नरहेड़ा में ट्यूबवैल पर मिला था आदिल का शव
- आदिल के दोस्तों ने दिया हत्याकांड को अंजाम
मेरठ में नये उभरते हुए बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। न ही तो पुलिस का कोई खौफ और न ही दोस्त की हत्या का लेश मात्र भी अफसोस। दुसाहस की इतनी परिकाष्ठा की न सिर्फ गोली मार कर हत्या करने का वीडियो बनाया बल्कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से उसे खुद वायरल भी कर दिया। इसके साथ ही एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें हत्याभियुक्त हंसते गाते हुए बाइक पर जाते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को हत्या के बाद का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की पुष्टि होना अभी बाकी है।

यहां जिस हत्याकांड की हम बात कर रहे हैं उसे एक अक्टूबर को मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में नरहेड़ा गांव में अंजाम दिया गया था। यह एक ट्यूबवैल के पास ही एक युवक का शव बरामद हुआ था। उसे तीन गोलियों मारी गयी थी। बाद में मारे गये युवक की पहचान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के राधना वाली गली निवासी आदिल (25) के रूप में हुई थी।
इस हत्याकांड में परिजनों ने इमरान, सलमान, नवाब, शावेज, इकबाल, हमजा, जुलकमर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमजा आदिल का दोस्त था। आदिल का फोन घर पर ही था, पुलिस उसकी काल डिटेल खंगाल रही है। इस बीच, बेसुध आदिल को गोलियां मारते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इस का नाम जुलकमर बताया गया है।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv

