मेरठ की इस कॉलोनी में तेंदुए का आतंक
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ की इस कॉलोनी में तेंदुए का आतंक

Spread the love
  • मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में दिखी तेंदुए की दस्तक
  • सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ
  • कैमरे में रात 2:30 बजे घूमता दिखा तेंदुआ
  • मोबाइल वीडियो के आधार पर वेरिफिकेशन जारी

मेरठ के शहरी इलाके में तेंदुए की एंट्री से दहशत फैल गई है। टीपी नगर के ज्वाला नगर में अनिल अरोड़ा के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड हो गया है । दहशत के मारे लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।  कुछ लोगों ने तेंदुए की गतिविधियों को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद अब लोग वन विभाग की टीम का इंतजार कर रहे हैं। जिसने भी रात में तेंदुए को देखा उसके होश फाख्ता हो गए। मोबाइल वीडियो पूरे इलाके में वायरल हो रहा है। जिसके बाद सुबह होते ही पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। मोबाइल फुटेज के आधार पर वन विभाग की टीम तेंदुए की एंट्री की वेरिफिकेशन में लगी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमें भेज दी गई है। शहर में तेंदुए की एंट्री से इलाके के लोग खौफ में है। लोगों ने शनिवार को अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा। वहीं जिला वन अधिकारी की मानें तो वीडियो फुटेज में नजर आ रहा जानवर तेंदुए जैसा दिख रहा है, जिसकी तस्दीक कराई जा रही है। वहीं इलाके में टीमें रवाना कर दी गई है। जिसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

https://youtu.be/FvaRGuFgClU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *