लारेंस विश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका से भारत लाया गया, दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट में होगी पेशी।।
फिल्मी कलाकार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद चर्चा में आये गैंगस्टर लॅारेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई को आज प्रत्यार्पित कर भारत ले आया गया। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरते ही एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप हैं और वह लंबे समय से फरार था। एनआईए उससे लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह के बारे में पूछताछ करेगी। अनमोल का भारत लाया जाना एनआईए के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
अनमोल के खिलाफ दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस दर्ज मामलों में बारी-बारी से कार्रवाई करेगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच के पास भी अनमोल के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। 2023 में उसने दो व्यापारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी न देने पर उनके घरों पर फायरिंग कराई थी। सूत्रों का कहना है कि लारेंस बिश्नोई गैंग के ज्यादातर गुर्गों के पकड़े जाने के बाद उसका नेटवर्क कमजोर होता जा रहा है। वहीं विरोधी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दुबई, कनाडा और अमेरिका में इनके अधिक शूटर सक्रिय माने जाते हैं।
कुछ समय पहले दुबई में पहली बार इन दोनों गैंगों के बीच गैंगवॉर देखने को मिला था, जहां गोदारा गिरोह ने लारेंस के एक सक्रिय शूटर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके गले की तस्वीर शेयर कर गोदारा ने जिम्मेदारी भी ली थी और लारेंस गिरोह को खुली धमकी दी थी।
विदेशी धरती पर हुए इस गैंगवॉर के बाद गोदारा ग्रुप के बढ़ते प्रभाव ने अनमोल बिश्नोई की चिंता बढ़ा दी थी। बताया जा रहा है कि प्रतिद्वंद्वी गैंगों से खतरे के कारण उसे अपनी जान पर मंडरा रहे डर का एहसास होने लगा था। इसी वजह से अनमोल ने अमेरिका में ही एजेंसियों के सामने सरेंडर करना बेहतर समझा, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाने में कामयाब हो गईं।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv

