सीतापुर में मां,पत्नी व बच्चों को मार खुद को गोली मारी,असलहा न मिलने से शक गहराया
सीतापुर जिले के पाल्हापुर गांव में मां पत्नी व तीन बच्चों की हत्या के बाद गोली मार कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मौके से दो खोखे जरूर बरामद हुए हैं लेकिन असलहा न मिलना कहीं न कहीं इस हत्या के पीछे कुछ और होने की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। यानी अनुराग सिंह ने मां व पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली है या फिर इस दिल दहला देने वाले कांड के पीछे कोई और है। हालांकि पुलिस यह भी मान कर चल रही है कि नशे का आदी अनुराग सिंह मानसिक रूप से भी विक्षिप्त था।

इस वारदाता को अंजाम शुक्रवार की देर रात दिया गया। आज सुबह छह लोगों के शव मिलने के बाद यह मामला सुर्खी बना गया। दरअसल, अनुराग सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह की पूर्व में मौत हो चुकी है। अनुराग अपनी मां सावित्री देवी संग गांव में रहता था जबकि उसकी पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक के साथ लखनऊ में रहती थी। पत्नी प्रियंका बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी।
गांव में चर्चा है कि अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी में उसने मां को गोली मार दी और पत्नी को हथौड़े के वार से व बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। मां, पत्नी व दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। घटनास्थल पर 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। लेकिन असलहा नहीं मिला है। असलहा न मिलना भी कुछ संदेह पैदा कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अनुराग शराब का आदी था।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

