केजरीवाल के “शीशमहल” की होगी जांच, बढ़ेंगी परेशानी
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

केजरीवाल के “शीशमहल” की होगी जांच, बढ़ेंगी परेशानी

134 Views

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अरविंद केजरीवाल की परेशानी अब और बढ़ने जा रही है। मुख्यमंत्री के जिस आवास को आधार बनाते हुए भाजपा ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ माहौल पैदा किया अब उसके रिनोवेशन की जांच कराने का फैसला लिया गया है। केजरवाल के छह फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले की सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने 13 फरवरी को जांच के आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिया।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि 40 हजार वर्ग गज (8 एकड़) में बने बंगले के निर्माण में कई नियमों को तोड़ा गया है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि बंगले के रेनोवेशन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। भाजपा ने बंगले को केजरीवाल का “शीशमहल” नाम दिया है। केजरीवाल यहां 2015 से 2024 तक रहे।

भाजपा ने सीएम आवास का जारी किया था वीडियो।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि केजरीवाल का बंगला 4 सरकारी संपत्तियों को गलत तरीके से मिलाकर बनाया गया है। इस प्रोसेस को रद्द कर दिया जाना चाहिए। भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ के बाद इस बंगले में नहीं रहेगा।

9 दिसंबर 2024 को भाजपा ने एक वीडियो भी जारी किया था। इसमें दिल्ली के CM हाउस का आलीशान इंटीरियर दिखाया गया है। भाजपा ने केजरीवाल पर यह कहते हुए कटाक्ष किया था कि ‘वे कहते थे कि सरकारी घर नहीं लूंगा, लेकिन रहने के लिए 7 स्टार रिसॉर्ट बना डाला।’ दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मांग की है कि केजरीवाल को दिल्ली के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने किस अधिकार से अपने बंगले की सजावट पर करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। ये वो समय था जब कोविड में जनता के विकास कार्य बंद थे।

मई 2023 में पहली बार ‘शीशमहल’ का मामला सामने आया। जब दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद को चिट्ठी लिखकर CM हाउस रेनोवेशन मामले की जांच का काम सौंपा। सितंबर 2023 में CBI ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आरोप लगाया गया था कि दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल ने कोविड काल के दौरान CM आवास पर लगभग 45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह पैसा सरकारी खजाने से लिया गया।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली BJP ने सरकारी रिपोर्ट के हवाले से दावा किया था कि दिल्ली के CM हाउस के रेनोवेशन के लिए कुल 44.78 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। असल में इसके लिए 43.70 करोड़ रुपए जारी किए गए थे।

इसमें इंटीरियर डिजाइन और डेकोरेशन पर ही 11.30 करोड़ रुपए खर्च किए गए। तब केजरीवाल के बंगले के लिए सितंबर 2020 से जून 2022 के बीच 6 किस्तों में पैसा जारी किया गया था।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/