केजरीवाल ने नहीं बताया किसके माध्यम से मिला भाजपा का ऑफर
BREAKING दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

केजरीवाल ने नहीं बताया किसके माध्यम से मिला भाजपा का ऑफर

62 Views
  • राजनीतिक सनसनी फैलाई अरविंद केजरीवाल ने
  • एनडीटीवी के कार्यक्रम में केजरीवाल ने किया खुलासा
  • चुनाव नहीं लड़ें तो दोनों पर लगे आरोप भी हटा लेने की बात
  • भाजपा सीधे संपर्क नहीं करती,  दोस्त के दोस्त से संपर्क साधा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह आरोप लगाते हुए राजनीतिक सनसनी फैला दी है कि गुजरात विधानसभा चुनाव से भाजपा आम आदमी पार्टी को हटाना चाहती है। भाजपा ने इसके लिये उनके समक्ष जांच में उलझे डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को छोड़ने की पेशकश की है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा ने उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव से हटने के लिये यह ऑफर दिया है। हालांकि उन्होंने यह बताने से साफ इनकार कर दिया कि यह ऑफर उन्हें किसने व किसके माध्यम से दिया है। राजनीतिक हलकों में इस राजनीतिक बयान के अर्थ निकाले जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एनडीटीवी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि पूर्व में भाजपा ने मनीष सिसोदिया से संपर्क किया था। मनीष को भाजपा ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का लालच देते हुए केजरीवाल को छोड़ देने की शर्त रखी थी। इस ऑफर को मनीष ने ठुकरा दिया था। अब भाजपा ने सीधे उनसे संपर्क किया है। भाजपा ने कहा है कि यदि वह गुजरात में चुनाव नहीं लड़ते हैं तो हम सत्येंद्र जैन और सिसोदिया दोनों को छोड़ देंगे और उनके विरुद्ध सभी आरोप भी हटा लेंगे।

इस दौरान जब केजरीवाल से यह पूछा गया कि उन्हें यह प्रस्ताव किसने दिया तो अरविंद ने कहा कि वह  अपने किसी का नाम कैसे ले सकते हैं, प्रस्ताव उनके माध्यम से आया है… देखिए भाजपा वाले कभी सीधे संपर्क नहीं करते है। वे एक से दूसरे मित्र के पास जाते हैं और फिर संदेश आप तक पहुंचता है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *