पूर्व मंत्री सुनील भराला के शिविर में कावंडियों ने गायक पेप्सी शर्मा के गानों का लिया आनंद
उत्तर प्रदेश मेरठ

पूर्व मंत्री सुनील भराला के शिविर में कावंडियों ने गायक पेप्सी शर्मा के गानों का लिया आनंद

Spread the love

निवर्तमान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला के संरक्षण में चल रहे 27वें  विशाल भंडारे में आज भोलो ने देहाती लोक कलाकार व गायक पेप्सी शर्मा के गानों पर जमकर आनंद लिया। इस दौरान 131 किलो जल की कावंड़ लेकर आये भोलों का सुनील भराला ने फूल बरसा कर स्वागत किया।

दरअसल,  मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग, एनएच-58 टोल प्लाज़ा के समीप प्रकाशवती जीवन सेवा ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद और  एम एस बी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन द्वारा लगातार विशाल भंडारे व शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  निवर्तमान राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने आज शिविर के छठे दिन सभी व्यवस्थाओं, चिकित्सा सेवा, भोजन, स्नान एवं विश्राम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  उन्होंने खुद भोलो की सेवा करते हुए  कांवडियों को सम्मानित भी किया।

कैंप के संयोजक राकेश भारद्वाज, प्रेमचंद शर्मा, सुभाष गौड, अनिल चौधरी, डॉ राजीव भारद्वाज, सुशील विहान ने बताया कि अब तक लगभग 160,000 कांवरियों की सेवा इस शिविर के माध्यम से की जा चुकी है। कैंप में आए MLC अश्वनी त्यागी, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया और पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज राठी, दिनेश तलवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सभी ने कांवड़ियों की सेवा कर धार्मिक लाभ उठाया।
इस अवसर पर शिविर के मुख्य स्वयं सेवकों में प्रमुख रूप से डॉ. राजीव भारद्वाज, सुशील विहान राकेश भारद्वाज, शुभाष गौड, प्रेम चंद शर्मा, संतोष पंडित एडवोकेट शिवम् भारद्वाज, अमृत शर्मा, नमन भारद्वाज, सुशील शर्मा, संजय शर्मा, इकलौता शिवम् भारद्वाज, मनिता भारद्वाज, रितिका भारद्वाज सीमा और नन्हें भोले अविका शर्मा अधिराज सिंह भारद्वाज उत्कर्ष भारद्वाज आदि ने भोलों की सेवा की।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/