Spread the love

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में चल रहे जैन समुदाय के धार्मिक आयोजन से करोड़ों रुपए के कीमती ‘कलश’ चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात 3 सितंबर को सुबह 9:20 बजे से 10:00 बजे के बीच हुई, जब लाल किले के 15 अगस्त पार्क स्थित जैन पर्व पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था।

शिकायतकर्ता सुधीर कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि चोरी हुआ कलश धार्मिक अनुष्ठान के लिए लाया जाता था। इस बार भी वे इसे पंडाल में लेकर आए थे, लेकिन स्वागत और भीड़भाड़ के बीच अचानक कलश मंच से गायब हो गया। दर्ज एफआईआर के अनुसार चोरी हुई वस्तुओं में एक बड़ा सोने का कलश और एक नारियल शामिल है, जिनका कुल वजन लगभग 760 ग्राम है। इसके अतिरिक्त एक छोटा कलश भी चोरी हुआ है, जिस पर हीरे, माणिक और पन्ना जड़े हुए थे। इसका वजन करीब 115 ग्राम है। यह मैरून रंग के मखमली डिब्बे में रखा हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

उधर, पुलिस का कहना है कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की संभावना है। दरअसल, जैन समुदाय का यह धार्मिक समारोह 15 अगस्त पार्क, लाल किला परिसर में 9 सितंबर तक चलेगा। बता दें कि  यह पहली बार नहीं है जब लाल किला में सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है. इससे पहले, 2 अगस्त को लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी एक डमी बम का पता नहीं लगा पाए थे जिसके बाद  सात पुलिसकर्मियों को संस्पेड कर दिया गया था।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/