जया व अमिताब बच्चन पर है इतनी संपत्ति, जानकर रह जायेंगे दंग
उत्तर प्रदेश मनोरंजन मुख्य ख़बर

जया व अमिताब बच्चन पर है इतनी संपत्ति, जानकर रह जायेंगे दंग

Spread the love
254 Views

उधर, यूपी में दस राज्यसभा सीटों को होने वाले चुनाव के लिये सपा ने जया बच्चन, पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन व मुलायम सिंह यादव के  बेहद करीबी रहे रामजी लाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है। जया  बच्चन पांचवीं बार सपा की तरफ से राज्यसभा में भेजा जा रहा है। मंगलवार को बाकी दोनोंं उम्मीदवारों का नामांकन अखिलेश यादव व शिवपाल यादव की मौजूदगी में हुआ।

नामांकन पत्र के साथ संपत्ति का जो लेखा जोखा  जमा किया गया है उसके मुताबिक करोड़पति राज्यसभा सदस्यों में से एक जया बच्चन की संपत्ति बीते बारह  साल में तीन गुना बढ़ी है। अपनी बेबाकी से मशहूर फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन और उनके पति अमिताभ बच्चन कुल 1578 करोड़ की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं। जया के पास 89.69 करोड़ की चल और 159.65 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पति अमिताभ के पास 759.41 करोड़ की चल और 570.12 करोड़ की अचल संपत्ति हैं। जया के पास 40.97 करोड़ व उनके पति के पास 54.77 करोड़ के आभूषण हैं। 9 करोड़ 82 लाख 385 रुपए की लग्जरी गाड़ियां जया बच्चन के पास हैं। जबकि, अमिताभ बच्चन के पास में 17.66 करोड़ की गाड़ियां हैं। दोनों के पास करीब 5 करोड़ तक की रेंज रोवर, सियाज, लेक्सस, महिंद्रा थार और खेती के लिए एक ट्रैक्टर भी शामिल हैं।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *