..जब जावेद अख्तर ने लाहौर में बैठकर कहा-मुंबई के आंतकी आपके यहां खुलेआम घूम रहे
BREAKING देश-विदेश

..जब जावेद अख्तर ने लाहौर में बैठकर कहा-मुंबई के आंतकी आपके यहां खुलेआम घूम रहे

Spread the love

मशहूर गीतकार व शायर जावेद अख्तर के जज्बातों को लेकर कई मर्तबा उनके सामने अजीबोगरीब हालात पैदा किये गये हैं लेकिन पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तान के लिये उन्होंने ऐसी बात कह दी जिसने तमाम लोगों को सोचने के लिये मजबूर कर दिया। जावेद अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान से कई कलाकार भारत आये तो उन्हें न सिर्फ पूरा सम्मान दिया गया बल्कि पलकों पर भी बैठाया गया लेकिन ऐसा एक बार भी हिंदुस्तानी कलाकारों के साथ पाकिस्तान में नहीं हुआ। जावेद अख्तर यहां भी नहीं रूके। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुंबई पर आतंकी हमला किया था वे आज भी पाकिस्तान में खुले घूम रहे हैं।

मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर लाहौर में आयोजित फैज फेस्टिवल को संबोधित कर रहे थे। यह फैस्टिवल उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में यहां 17 से 19 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान एक महिला ने सवाल किया कि जावेद साहब क्या आप हिन्दुस्तान जाकर वहां के लोगों को बताते हैं कि पाकिस्तान बड़ा फ्रेंडली, लविंग और पॉजिटिव मुल्क है। हम बम नहीं मारते, फूल भी पहनाते हैं और प्यार भी करते हैं ? पाकिस्तान एक माशा अल्लाह बड़ा फ्रेंडली, लविंग और पॉजिटिव मुल्क है…लेकिन हिन्दुस्तान में हमारा जो तसव्वुर है वो इतना अच्छा नहीं है।

इस पर जावेद अख्तर ने तमाम नाम गिनाते हुए कहा कि पाकिस्तान के इन कलाकारों को हिंदुस्तान ने पलकों पर बैठाया है। लेकिन कभी पाकिस्तान ने हिंदुस्तानी कलाकारों के साथ ऐसा नहीं किया। जावेद अख्तर ने अंत में कहा कि ‘हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था। वो लोग (आतंकी) नॉर्वे से तो नहीं आए थे, ना इजिप्ट से आए थे ? वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए’।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

1 Comment

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *