राजपाल सिंह की छुट्टी, सपा के फिर से जिलाध्यक्ष बने जयवीर सिंह
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को पार्टी ने पद मुक्त कर दिया है। नगर निकाय चुनाव से पहले किये गये इस फेरबदल को बेहद अहम माना जा रहा है। राजपाल सिंह के कामकाज के तरीकों को लेकर भी पार्टी में उनकी खासी खिलाफत हो रही थी। सपा ने इस पद पर एक बार फिर से जयवीर सिंह पर बड़ा दांव लगाया है। जयवीर सिंह पूर्व में करीब दस साल तक पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के दायित्व को संभालते रहे हैं।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने मेरठ के अलावा कई अन्य जिलों के अध्यक्षों के नामों में भी बड़ा फेरबदल किया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से शुक्रवार को नई लिस्ट जारी की गई है। मेरठ में राजपाल सिंह को हटाकर जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जयवीर सिंह पहले भी सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। कई अहम पदों को संभाल चुके हैं। पार्टी ने उन्हें जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनवाकर मंत्री का दर्जा भी दे दिया था। व हीं राजपाल सिंह पर पार्टी में गुटबाजी को हवा देने व कार्यकर्ताओं से दूरी बनाकर चलने के आरोप लगते रहे हैं।
जयवीर सिंह ने 2017 में समाजवादी पार्टी के के सत्ता से दूर होने पर लालबत्ती हासिल करने के लिए भाजपा से नजदीकियां बढ़ा ली थी। सपा में रहते हुए जयवीर ने 25 फरवरी 2018 को मेरठ में हुए आरएसएस के समागम राष्ट्रोदय में भी गणवेश में हिस्सा लिया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने उनको पार्टी विरोधी गतिविधियों में शिरकत करने पर छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। अब एक बार फिर से उनके ऊपर पार्टी ने विश्वास जताया है।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

