जगन्नाथ मंदिर का विवाद चरम पर, ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया दूसरे को फर्जी
मेरठ सदर स्थित जगन्नाथ मंदिर का विवाद चरम पर है। मंदिर पर काबिज होने की प्रयास लगातार जारी है। आज जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट एवं जगन्नाथ मंदिर समिति ने एक प्रेस वार्ता की जिसे श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा और महामंत्री राशि शर्मा ने फर्जी करार दे दिया है। इनका कहना है कि उक्त जगन्नाथ मंदिर में न तो कोई सेवा ट्रस्ट विद्यमान है और न ही कोई समिति। वास्तविक रूप से श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर समिति ट्रस्ट ही अस्तित्व में है, जिसके अध्यक्ष पंडित गणेश दत्त शर्मा हैं तथा महामंत्री राशि शर्मा हैं।
ट्रस्ट के अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा और महामंत्री राशि शर्मा ने इस बारे में यह जानकारी मीडिया को प्रेषित की है। इसके मुताबिक 👇
➡️ जिला न्यायाधीश, मेरठ द्वारा दिनांक 17/02/2025 को पारित आदेश के अनुसार तथाकथित “सेवा ट्रस्ट” अमान्य एवं असंरक्षित घोषित किया जा चुका है।
➡️ एसीएम सदर, मेरठ द्वारा दिनांक 29/06/2024 को पारित आदेश के अनुसार तथाकथित “समिति” का भी अस्तित्व मंदिर में नकार दिया गया है। अतः यह दोनों संस्थाएँ धोखाधड़ी के माध्यम से बनाई गईं हैं और इनका मंदिर से कोई संबंध नहीं है। यही कारण है कि इनका तथाकथित प्रेस वार्ता मंदिर में न होकर रामलीला भवन में की गई।
उन्होंने बताया कि हाल ही में मंदिर में दो प्रमुख धार्मिक आयोजन — कृष्ण जन्माष्टमी एवं कृष्ण छठी — का सफल आयोजन श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर समिति ट्रस्ट के तत्वावधान एवं अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। साल 2025 की जगन्नाथ रथयात्रा के संबंध में एडीएम सिटी, मेरठ द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक अनुमति दी गई थी, जिसकी शिकायत मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त गणेश अग्रवाल के संदर्भ में एडीएम सिटी द्वारा दो अलग-अलग अनुमतियाँ जारी की गईं—एक विजय गोयल के नाम से तथा दूसरी ट्रस्ट के नाम से जगन्नाथ रथ यात्रा की। इस फर्जीवाड़े से संबंधित मामला मेरठ कोर्ट, में डाला जएगा जल्द ही।
अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा का कहना है कि रथयात्रा के खर्च से संबंधित समस्त तथ्य और इन दोनों फर्जी संस्थाओं की गैरकानूनी गतिविधियों का विवरण बलदेव छठ के उपरांत एक अलग प्रेस वार्ता में प्रस्तुत किया जाएगा। हमारा ट्रस्ट किसी भी विषय में केवल मौखिक बातें नहीं करता बल्कि हमारे पास प्रत्येक बिंदु के ठोस प्रमाण उपलब्ध हैं जिन्हें समयानुसार सार्वजनिक किया जाएगा।
बलदेव छठ के अवसर पर भी प्रशासन की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। अतः मंदिर पर वास्तविक कब्जाधारी श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर समिति ट्रस्ट के अतिरिक्त कोई भी संस्था इस मंदिर में अपने अस्तित्व का दावा नहीं कर सकती। बलदेव छठ की सारी तैयारी गणेश दत्त शर्मा जी की ट्रस्ट के द्वारा चल रही है मीडिया से अनुरोध है मंदिर में आकर प्रमाण लेकर जा सकते है मौखिक बातो पर विश्वास न करे।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

