अयोध्या में धूम मचायेगा छह सौ किलो का नगाड़ा
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

अयोध्या में धूम मचायेगा छह सौ किलो का नगाड़ा

75 Views

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है,तैयारी व्यापक होती जा रही हैं। भव्य मंदिर में होने वाले इस समारोह को राम मंदिर ट्रस्ट इतिहास में दर्ज कराते हुए यादगार बनाने में जुटा है। प्राण प्रतिष्ठा में बुलाये गये सात हजार मेहमानों को प्रसाद में चांदी का सिक्का,ब्रास की थाली व अंगवस्त्र भेंट किये जाने हैं। इसके अलावा वहां 2400 किलो का घंटा भी पहुंच गया है। दावा किया जा रहा है कि इसी गूंज अयोध्या में दो किलोमीटर तक सुनाई देगी। साथ ही सोने चांदी से गढ़ा हुआ 600 किलो का नगाड़ा भी पहुंच गया है।

अतिथियों को प्रसाद के रूप में देसी घी से बना 100 ग्राम का खास मोतीचूर का लड्‌डू दिया जाएगा। जिस पर चांदी का वर्क लगा होगा। इस लड्‌डू का करीब डेढ़ लाख पैकेट बनाया जा रहा है। जिसे 22 और 23 जनवरी को भक्तों को वितरित किया जायेगा। श्रीराम जन्मभूमि की मिट्‌टी जिसे नींव की खोदाई के दौरान निकली थी, उसे ट्रस्ट एक डिब्बी में पैक कर मेहमानों को भेंट करेगा। इस समारोह में पहुंच रहे PM मोदी सहित अतिथियों को राम मंदिर, अयोध्या से जुड़ा 15 मीटर का एक चित्र दिया जाएगा। यह सब जूट के एक झोले में होगा, जिस पर राम मंदिर का फोटो है।

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में बजाने के लिए 600 किलो का नगाड़ा गुजरात से अयोध्या पहुंच गया है। इस नगाड़े पर सोने और चांदी की परत मढी गई है। इसे बनाने में लोहे और तांबे का भी इस्तेमाल हुआ है। इससे नगाड़े को हजारों वर्षों की उम्र दी जा सकने का प्रयास किया गया है।

नगाड़े को बनाने वाले डगबर समाज के 4 लोग इसे प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिर में बजाएंगे। ये नगाड़ा गुजरात से मध्य प्रदेश होते हुए बुधवार को अयोध्या पहुंचा। 22 जनवरी को इसकी गूंज श्रीराम मंदिर में सहित आसपास के दो किलोमीटर क्षेत्र में सुनी जा सकेगी।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *