चीन में आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर भागे, आसपास लॉकडाउन
BREAKING देश-विदेश

चीन में आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर भागे, आसपास लॉकडाउन

Spread the love

चीन ने आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री के आसपास कोरोना लॅाकडाउन लगा दिया है। यह फैक्ट्री झेंगझोऊ एयरपोर्ट एकानमी जोन में स्थित है। कोरोना की आशंका के चलते कर्मचारी फैक्ट्री छोड़कर भागने लगे हैं। ताइवान की टेक कंपनी फॉक्सकॉन यहां आईफोन का एक बड़ा प्लांट चलाती है. समाचार एजेंसी

एएफपी के मुताबिक आज 2 नवंबर को फॉक्सकॉन के लिए सात दिन का स्टेटिक मैनेजमेंट लागू कर दिया गया है। स्थानीय संदर्भ में स्टेटिक मैनेजमेंट का मतलब लॉकडाउन है। बता दें कि चीन के कई अन्य इलाकों में भी कोरोना लॉकडाउन लगाया गया है। वुहान शहर के आधे इलाके में लॉकडाउन पहले से ही चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *