मेरठ में किरायेदारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान विवाद में आईं
BREAKING उत्तर प्रदेश

मेरठ में किरायेदारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान विवाद में आईं

64 Views
  • भारतीय फ्री स्टाइल कुश्ती खिलाड़ी हैं दिव्या काकरान 
  • भाजपा नेत्री बबीता गुप्ता ने दी थाने में तहरीर
  • मकान व सामान में तोड़फोड़ करने का आरोप
  • भाजपा नेत्री का मकान लिया था किराये पर
  • भाजपा नेत्री ने एडवांस राशि का नहीं किया सेटलमेंट -काकरान 

भारतीय फ्री स्टाइल कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान एकाएक ही चर्चा में आ गई हैं। मुजफ्फरनगर की अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान व उनके पति सचिन प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिये मेरठ के नौचंदी थाने में तहरीर दी गई है। यह तहरीर शास्त्रीनगर निवासी भाजपा नेत्री बबीता गुप्ता ने दी है। बबीता गुप्ता का आरोप है कि उन्होंने अपना फर्निश्ड मकान प्रापर्टी डीलर हर्षित के माध्यम से दिव्या काकरान व उनके पति सचिन को पंद्रह हजार रुपये मासिक किराये पर दिया था। दोनों बिना बताये वहां से सामान आदि ले गये और किराये का भुगतान भी नहीं किया। पुलिस ने इस मामले में जांच बैठा दी है।

बता दें कि दिव्या काकरान फ्रीस्टाइल कुश्ती खिलाड़ी हैं। वह एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2020 के 68 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला हैं। उन्होंने 2017 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता है। 2018 में इस पहलवान ने एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 2020 में देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था।

दिव्या काकरन भारतीय रेलवे में सीनियर टीटीई के पद पर भी कार्यरत हैं। दिव्या काकरान के भाई दीपक  काकरान का कहना है कि दो माह दिव्या व सचिन बबीता गुप्ता के मकान में रहे। उनकी बहन ने दो कमरों के एसी व फ्रिज को ठीक कराया। मकान मालिक पर उनका 15 हजार रूपये एडवांस था। न तो वह एडवांस को सेटलमेंट कर रही थी। उल्टे उनकी बहन पर 41 हजार रुपये चढा दिये। उनकी बहन पर लगााए गये आरोप बेबुनियाद है। वह भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *