दरोगा इंद्रजीत सिंह ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को उड़ाया
उत्तर प्रदेश मेरठ सहारनपुर

दरोगा इंद्रजीत सिंह ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को उड़ाया

Spread the love

मेरठ पुलिस लाइन स्थित आवास पर सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। दरोगा ने खुदकशी को अपनी सर्विस रिवाल्वर से अंजाम दिया। सूचना पाते हुए मौके पर पहुंचे एसएसपी रोहित सजवाण के मुताबिक दरोगा ने यह कदम पारिवारिक कलह के चलते उठाया है। हालांकि विस्तृत जांच अभी की जा रही है।

आज सुबह इंद्रजीत सिंह के परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी। इंद्रजीत सिंह ने यह कदम देर रात उठाया था। उनका शव बेड पर पड़ा मिला है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि दरोगा इंद्रजीत सिंह सहारनपुर कोतवाली में तैनात थे। वह छुट्टी लेकर अपने परिवार के पास आये थे। उनका परिवार मेरठ स्थित पुलिस लाइन में रहता है। दरोगा की पुत्री (19)  और पुत्र (14) साल का है। बेटी ग्रेजुएशन कर रही है।

यह भी जानकारी में आया है कि दरोगा दो दिन पूर्व भी अपनी बेटी को देहरादून से लेकर आए थे। सभी को एक रिश्तेदार की शादी में जाना था। दरोगा का छोटा भाई भी पुलिस में है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में है। पिता पुलिस विभाग से ही रिटायर हैं। दरोगा का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी हैं।

(विस्तार से देखिये👇)

https://youtu.be/tvnLVR71H54

 

2 Comments

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

  • Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *