भक्षक सिपाहियों की मार से फटा बेकुसूर युवक का सर
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

भक्षक सिपाहियों की मार से फटा बेकुसूर युवक का सर

Spread the love
  • सिपाहियों का नया रूप
  • रक्षक सिपाहियों का भक्षक रूप
  • नशे में धुत सिपाहियों ने युवक को पीटा
  • लोहे की रॉड से सर पर वार, आए 10 टांके

जानी थानाक्षेत्र की सिवाल खास चौकी पर तैनात सिपाहियों पर स्थानीय निवासी एक युवक ने मारपीट का आरोप लगाया है। युवक ने कप्तान से इस मामले की शिकायत करने की बात कही है। थानाध्यक्ष जानी और सिवाल चौकी प्रभारी ने इस मामले की जानकारी से इंकार किया है। जबकि एसपी देहात ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
दरअसल कस्बा सिवाल खास के रहने वाले उम्मेद अली ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह लगभग 3:00 बजे अपने घर में शादी समारोह के चलते काम में जुटा था। आरोप है कि इसी दौरान घर के बाहर बोलेरो गाड़ी में बैठे शराब के नशे में धुत सिपाहियों ने उसपर हमला किया। और लोहे की रॉड से जान से मारने का प्रयास करते हुए उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि उसके सर पर 10 टांके आए हैं। पीड़ित युवक के अनुसार मारपीट करने वाले दो सिपाही सिवाल चौकी पर तैनात है,जबकि दो अन्य उसकी जानकारी में नही है। पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है।

https://youtu.be/tIpyIon0r3o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *