इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष  की पत्नी सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष की पत्नी सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत

Spread the love
194 Views

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी व मशहूर लेखिका और समाज सेविका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुद इसकी जानकारी दी है।

 PM ने अपने पोस्ट में लिखा है कि भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनित किया है। राज्यसभा में उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का शक्तिशाली प्रमाण है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है।

बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा को कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वह लेखिका के अलावा एक टीचर और इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए 2006 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।  उन्हें 2023 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

उनका जन्म 19 अगस्त 1950 को कर्नाटक के हावेरी में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता आर. एच. कुलकर्णी एक सर्जन और उनकी मां विमला कुलकर्णी एक स्कूल टीचर थीं। माता-पिता और नाना-नानी ने मूर्ति की परवरिश की। सुधा मूर्ति ने साल 1978 में नारायण मूर्ति से शादी की थी। इनके दो बच्चे- अक्षता मूर्ति और रोहन मूर्ति हैं। अक्षता मूर्ति ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। रोहन मूर्ति अमेरिका बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म सोरोको (Soroco) के फाउंडर हैं।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *