![आज का भारत संकल्पित युवाओं का नया भारत-राजनाथ सिंह](https://firstbytetv.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-11-at-7.19.43-PM-770x470.jpeg)
आज का भारत संकल्पित युवाओं का नया भारत-राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व में देश के युवाओं के आगे बढ़ने की संभावना न होने के कारण उनमें निराशा का भाव था लेकिन आज देश का युवा खुले मन से आसमान की तरफ देख रहा है, जो चाह रहा है वह कर रहा है। 18 वर्षीय डी गुकेश ने दुनिया के शतरंज का बादशाह बनकर यह साबित कर दिखाया है। लेकिन जरूरत है तो सिर्फ संकल्पित होने की।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आईआईएमटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि आईआईएमटी आते ही उन्हें यहां अलग ही वाइव आती हुई महसूस हुई है। यहां आकर उन्हें गौरव की अनुभूति हुई है। देश के हर क्षेत्र में मेरठ का अपना विशेष महत्व है। आजादी के बाद मेरठ ने शिक्षा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय जगह बनायी है।
![दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी](https://firstbytetv.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-11-at-7.19.42-PM.jpeg)
रक्षा मंत्री ने उपाधि पाने वाले छात्रों को संदेश दिया कि वह शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर बाहरी दुनिया में जा रहे हैं, इस दीक्षांत का अर्थ यह नहीं कि आपकी शिक्षा समाप्त हो गयी, एजुकेशन के जरिये अब आपको सोचना व प्रयास करना है कि समाज,देश व परिवार की बेहतरी के लिये वे क्या योगदान दे सकते हो। तभी यह शिक्षा सार्थक है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि भारत 2047 तक विकसित भारत बन के रहेगा। उन्होंने अमेरिका के प्रतिनिधि का जिक्र करते हुए वह वाक्य भी याद दिलाया जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि आप दुनिया का भविष्य महसूस करना चाहते हैं तो भारत आइये। आज दुनिया में भारत का ढंका बज रहा है। पहले इंटरनेशनल फोरम पर भारत बोलता था तो कोई सुनता नहीं था लेकिन आज जब बोलता है तो सभी गंभीरता से सुनते हैं कि भारत क्या बोल रहा है।
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि आज देश सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहा है। रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन रहा है। 2014 तक सैन्य उपकरण हमें मंगाने पडते थे आज हम इसे खुद बना रहे हैं। यह हैसियत दुनिया में भारत की बनी है।
इससे पूर्व आईआईएमटी पहुंचने पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आर्मी बैंड और NCC कैडिट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंच पर दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह में राजनाथ सिंह ने 25 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/