ट्रैरिफ के कारण भारत ने रूस से तेल खरीद बंद की-डोनाल्ड ट्रंप
BREAKING देश-विदेश मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

ट्रैरिफ के कारण भारत ने रूस से तेल खरीद बंद की-डोनाल्ड ट्रंप

Spread the love

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस ने तेल खरीदने वाले अपने बड़े खरीददार भारत को खो दिया है। उनके द्वारा लगाये गये ट्रैरिफ के चलते भारत ने रूस से तेल खरीद बंद कर दी है। रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान उस वक्त आया है जब लालकिले की प्राचीर से बीते दिवस ही पीएम मोदी ने कहा है कि वह किसी के भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं, वह देश का अहित करने वालों के बीच में चट्टान बनकर खड़े हैं।

अलास्का में हुई इस मुलाकात में युद्ध रोकने पर अभी सहमति नहीं बन पाई, लेकिन दोनों नेताओं के बीच बातचीत सार्थक रही,ऐसा कहा जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि उन्‍हें अभी रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नए टैरिफ लगाने पर विचार करने की आवश्‍यकता नहीं है, वह ‘दो या तीन सप्‍ताह में’ इस मुद्दे पर फिर से विचार कर सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पिछले सप्‍ताह भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया था और 25 फीसदी और इसे बढ़ाने का ऐलान किया है, जो 27 अगस्‍त लागू होने वाला है. जिससे भारत पर कुल टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।

फॉस्‍क न्यूज से बात करते हुए, नए टैरिफ के बारे में ट्रंप ने कहा कि आज जो हुआ, उसके कारण मुझे लगता है कि इसके बारे में ज्‍यादा सोचने की जरूरत नहीं है। अब, मुझे शायद दो या तीन हफ्ते या उसके बाद इसके बारे में सोचना पड़ेगा, लेकिन अभी हमें इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत पर भारी आयात शुल्‍क लगाने के उनके फैसले ने रूस को बैठक की इच्‍छा रखने के लिए प्रेरित किया है। ट्रंप ने कहा, ‘जब मैंने भारत से कहा कि हम आपसे शुल्‍क लेंगे, क्‍योंकि आप रूस के साथ व्‍यापार कर रहे हैं और तेल खरीद रहे हैं, तो इससे उन्‍हें रूस से तेल खरीदने से हाथ धोना पड़ा और तब रूस ने फोन करके मिलने की इच्‍छा जताई.’।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने यह तर्क भी दिया कि रूस, भारत को अपना दूसरा सबसे बड़ा कस्‍टमर खोकर फिर से बातचीत की टेबल पर आने को मजबूर हुआ है। भारत दूसरा सबसे बड़ा कस्‍टमर है और चीन के काफी करीब पहुंच रहा था। चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।  
वहीं, भारत ने अपनी तेल खरीदने वाली नीति में बदलाव से साफ इनकार किया।  गुरुवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्‍यक्ष AS साहनी ने कहा कि रूस से तेल आयात पर कोई रोक नहीं है और आर्थिक आधार पर खरीदारी आगे भी जारी रहेगी। विदेश मंत्रालय ने ट्रंप टैरिफ को अनुचित बताया है और राष्‍ट्र हितों की रक्षा करने का संकल्‍प लिया है।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/