मेरठ की जेल में महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत
उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ की जेल में महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत

Spread the love
  • जेल में बंद महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत
  • जेल में महिलाओं को कराए जाएंगे पति के दीदार
  • व्रत खोलने से लेकर 4 शृंगार तक के लिए विशेष इंतजाम
  • 140 बंदी महिलाओं में से 45 ने रखा व्रत

करवा चौथ यानी कि वह पावन त्यौहार जिस दिन सुहागन अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं,ना सिर्फ महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। बल्कि आने वाले सात जन्मो तक इस पवित्र रिश्ते को निभाने के लिए कसम भी खाते हैं,इस मौके पर पूरे देश भर में करवा चौथ के पावन त्यौहार को लेकर धूम का माहौल है। तो वही मेरठ जिला कल घर भी इससे अछूता नहीं है,मेरठ जिला कारागार में बंद महिला बंदियों के लिए जिला कारागार के द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश मंडे का कहना है कि मेरठ जिला कारागार में करीब 140 महिला बंदी बंद है। जिनमें से 45 महिला बंदियों के द्वारा करवा चौथ का व्रत रखा गया है,इन महिला बंदियों के लिए जेल प्रशासन के द्वारा व्रत खोलने से लेकर 4 श्रंगार तक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ,साथ ही जेल प्रशासन के द्वारा जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को चांद के दीदार होने के बाद पतियों के दीदार कराने के लिए भी विशेष इंतजाम किया गया है। साथी जेल प्रशासन के द्वारा व्रत खोलने के बाद बाकायदा मुंह मीठा करने के लिए हलवे तक का इंतजाम किया गया है। जो कि न सिर्फ करवा चौथ रखने वाली महिला बंदियों को दिया जाएगा, बल्कि सभी महिला बंदियों को विशेष रूप से तैयार किया गया भोजन दिया जाएगा। रायपुर प्रकाश जांगिड़ प्रशासन का यह कदम सराहनीय है,जिसके चलते जेल में निरूद्ध महिला बंदियों में इस पावन त्योहार पर खुशी का माहौल है।

https://youtu.be/0rtCHtxWKTE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *