उद्योगपतियों का दस लाख करोड़ माफ किया तो किसानों का भी माफ किया जाये-अखिलेश
उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

उद्योगपतियों का दस लाख करोड़ माफ किया तो किसानों का भी माफ किया जाये-अखिलेश

97 Views

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए समाजवादी पार्टी मुखिया ने बिना नाम लिये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परेशानी बढ़ाने का काम करने की पहल कर दी है। सपा मुखिया ने कहा कि जब उद्योगपतियों का दस लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा सकता है तो फिर किसानों का क्यों नहीं। नोटबंदी के बाद बैंक पैसों से लबालब हैं। ऐसे में सरकार को किसानों का कर्ज माफ कर देना चाहिये। सपा मुखिया ने इसके अलावा यूरिया की बोरी के दाम व भार में हुए खेल को भी उजागर किया है।

सपा मुखिया पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को लखनऊ में संबोधित कर रहे थे। सपा मुखिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आ गया है, 100 दिन भी नहीं बचे, इसलिए पूरी तैयारी के साथ हमारे कार्यकर्ता और संगठन के सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी भूमिका समाजवादी पार्टी निभाने जा रही है। हमें अपने संगठन पर पूरा भरोसा है कि समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम, नीतियों, फैसलों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि ‘भाजपा पर संसाधन की कमी नहीं है, प्राइवेट कंपनी, एजेंसी को उन्होंने हायर कर रखा है। बूथ मैनेजमेंट के लिए अलग कंपनी है। ऐसे में लड़ाई बड़ी है इसलिए हम अपने संगठन के लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिम्मेदारी दे हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को, उसको बूथ दें।

सपा मुखिया ने कहा कि देश के प्रमुख उद्योगपतियों का दस लाख करोड़ रुपये बैंक कर्ज माफ किया गया है। हम सरकार के मांग करते हैं कि वह किसानों का कर्ज भी माफ कर बड़े दिल परिचय दें। सपा मुखिया ने यूरिया के दाम व भार को लेकर भी तमाम सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के शोषण का पर्याय बन गयी है। यूरिया की बोरी वज़न में घटकर अब 40 किलो की हो गयी है। किसान ये साधारण गणित अच्छे से समझता है कि पहले ₹ 266.50 में 45 किलो यानी एक किलो यूरिया का दाम लगभग ₹ 5.92 पड़ता था लेकिन अब ₹ 266.50 में 40 किलो यानी लगभग 6.66 किलो प्रति किलो पड़ेगा मतलब एक झटके में यूरिया 12% से भी ज़्यादा महँगी हो गयी है। भाजपा राज में अगर इसी तरह ‘बोरी की चोरी’ जारी रही तो एक दिन किसानों को खाली बोरी ही मिलेगी। आगामी चुनाव में किसान भाजपा की कृषि-कृषक विरोघी राजनीति का खेत खोद देंगे।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *