हिटलर के भी दस साल थे, इनके भी अब इससे ज्यादा नहीं होंगे-अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि “उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत भी अच्छा करते हैं और जब विदाई करेंगे वह भी बड़ी अच्छी करेंगे। जो 14 में आए थे वह 24 में जाने वाले हैं। भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ।” अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि हिटलर का समय भी दस साल था,इससे ज्यादा नहीं। ये भी अब जायेंगे। इशारा भाजपा व मोदी सरकार की तरफ था।
अखिलेश यादव आज लखनऊ पार्टी कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब थे। अखिलेश ने कहा कि जो लोग 2014 में आए थे वे 2024 में जाने वाले हैं। 10 साल हिटलर का समय था, 10 साल तो इन्होंने भी पूरे कर लिए। ये चुनाव अपनी-अपनी आजादी बचाने का है। ये सविंधान बचाने, लोकतंत्र बचाने का समय है। 69000 शिक्षक भर्ती के 6800 कैंडिडेट जॉइनिंग लेटर के लिए लखनऊ में 628 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। मामला ओबीसी आरक्षण के नियमों की अनदेखी का है।
सपा प्रमुख ने कहा कि यह संविधान मंथन का समय है। एक तरफ वे लोग हैं जो संविधान बचाना चाहते हैं। दूसरी तरफ वे लोग हैं जो संविधान खत्म कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यही है कि बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी या नहीं ? अखिलेश यादव ने नारा दिया भाजपा हटाओ-नौकरी पाओ। सड़कों के गड्ढों पर अखिलेश यादव ने सवाल करते हुए कहा कि लखनऊ में इतने बड़े-बड़े गड्ढे विकास की हकीकत को दिखाते हैं। 40 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के बाद ये हाल है।
दरअसल, शनिवार को सपा के लखनऊ कार्यालय पर भाजपा और बसपा के कई नेता सपा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि लगातार PDA परिवार बढ़ता जा रहा है। पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा के सीताराम राजपूत, परवेज आलम, इलियास अंसारी और सुबोध यादव सपा में शामिल हुए। उनका स्वागत करता हूं। तिलक चंद्र वर्मा बसपा से चुनाव लड़े थे। इनके सपा में आने से पार्टी लखनऊ, उन्नाव से लेकर हरदोई तक मजबूत होगी। संत कबीर नगर के पूर्व सांसद स्व. भालचंद्र यादव के बेटे सुबोध यादव, फाजिलनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने चुनाव लड़ने वाले इलियास अंसारी, भाजपा के औरैया के पूर्व विधायक मदन गौतम सपा में शामिल हुए हैं।
भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य कमलेश गौतम, बसपा के पूर्व विधायक स्व. शाकिर अली के बेटे परवेज अली, जनता दल यूनाइटेड छोड़ पूर्व विधायक सुभाष चंद्र सपा, औरैया से पूर्व विधायक मदन गौतम और सुबोध यादव ने सपा का दामन थामा।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

