बेंगलुरु भगदड़ मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, आज दोपहर सुनवाई
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

बेंगलुरु भगदड़ मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, आज दोपहर सुनवाई

Spread the love
52 Views
बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की हुई मौत के बाद अब इस मामले को कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। इस मामले को लेकर कोर्ट आज 2.30 बजे सुनवाई करेगा।
आम आदमी पार्टी-कर्नाटक के युवा प्रदेश अध्यक्ष लोहित हनुमानपुरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बेंगलुरु भगदड़ घटना के संबंध में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के सीईओ के खिलाफ FIR दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के बाद बेंगलुरु में मनाया गया जश्न 11 प्रशंसकों की मौत का सबब बन गया। हां, इस बीच, जहां भीतर जश्न जारी था वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची थी और ग्यारह लोग अपनी जान गंवा चुके थे। बावजूद इसके असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा को पार करते हुए भीतर जश्न जारी रहा। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को इस घटना को लेकर मांफी मांगी है। आगे बोले र हमें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने भाजपा पर इसे लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था और हमें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी…स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, लेकिन वहां 3 लाख से अधिक लोग थे…(स्टेडियम के) गेट तोड़ दिए गए…हम इस घटना के लिए माफी मांगते हैं।उन्होंने भाजपा पर घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। भाजपा राजनीति कर रही है…हमें इस घटना के लिए बहुत खेद है। हम भविष्य में बेहतर समाधान निकालेंगे। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि कल होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम इस त्रासदी के बाद स्थगित कर दिए गए हैं।

शिवकुमार ने बताया कि कल कैबिनेट बैठक को छोड़कर सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस समेत कोई भी समारोह नहीं होगा। कर्नाटक सरकार ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि सरकार घायलों को मुफ्त इलाज भी मुहैया कराएगी।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/