सौ साल पूरे होने पर जैना ज्वैलर्स के तीसरे शोरूम का शुभारंभ हेमा मालिनी ने किया
उत्तर प्रदेश मथुरा मुख्य ख़बर मेरठ

सौ साल पूरे होने पर जैना ज्वैलर्स के तीसरे शोरूम का शुभारंभ हेमा मालिनी ने किया

Spread the love

1928 से शुद्धता व विश्वास के प्रतीक जैना ज्वैलर्स के तीसरे शोरूम का सोमवार को शास्त्रीनगर मेरठ में शुभारंभ हुआ। यह उद्घाटन मशहूर बालीवुड अभिनेत्री व मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने किया। इससे पूर्व हेमा मालिनी आबू प्लाजा स्थित शोरूम का भी शुभारंभ कर चुकी हैं। शोरूम की भव्यता व आभूषण के कलेक्शन को भी हेमा मालिनी ने खूब सराहा।

दरअसल, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में जैना ज्वैलर्स ने अपना नया शोरूम खोला है। शोरूम के प्रबंध निदेशक अंकुर जैना ने बताया कि जैना ज्वैलर्स सौ साल पूरे होे पर नवरात्र पर संस्थान के तीसरे शोरूम का सोमवार को शुभारंभ किया गया है। यहां सोना,चांदी, हीरा, पोल्की और कुंदर की ज्वैलरी रखी गई है।

इससे पूर्व प्रबंध निदेशक अतुल जैन, रोहत जैन, वरुण जैन,शोभित मिश्रा आदि की मौजूदगी हेमा मालिनी ने दीप प्रजव्वलित कर शोरूम का शुभारंभ किया।  ड्रीमगर्ल को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। ज्वैलरी शोरूम पर भी पुलिस लगानी पड़ी है ताकि व्यवस्था न बिगड़े। वहीं हेमामालिनी ने हाथ हिलाकर मेरठ की जनता का अभिवादन किया।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/