तालाब से मिट्टी उठाना पड़ा भारी, युवक का हुआ ये हाल
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

तालाब से मिट्टी उठाना पड़ा भारी, युवक का हुआ ये हाल

Spread the love
  • तालाब से मिट्टी उठाने पर हंगामा
  • 50 हजार की नगदी लूटने का लगाया आरोप
  • खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा का मामला
  • थाना प्रभारी: लूट की बात फर्जी

तालाब से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर प्रधान के बेटे के साथ मारपीट, 50 हजार की नगदी लूटने का लगाया आरोप । दरअसल मामला खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा का है। जहां तालाब से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर प्रधान के बेटे के साथ मारपीट तो की ही गई है। साथ ही ग्राम प्रधान ने पचास हजार रुपए की नकदी लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है । पीपली खेड़ा निवासी आमिर खान पुत्र लियाकत अली ने बताया कि अमृत सरोवर के तहत गांव के तालाब से मिट्टी उठाने का कार्य चल रहा है। रविवार सुबह गांव का ही कय्यूम पुत्र यासीन तालाब से डंपर में मिट्टी भरवाने लगा उसने मिट्टी उठाने का विरोध किया तो कय्यूम ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए जेब में रखी पचास हजार रुपए की नकदी भी लूट ले गए। ग्राम प्रधान ने थाने पहुंचकर कय्यूम व उसके दो भाइयों के खिलाफ मारपीट व लूट की तहरीर दी। थाना प्रभारी राजीव सहरावत ने बताया कि मामला मारपीट का है लूट की बात फर्जी है जांच की जा रही है उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/tV7zbIBE0E0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *