एसिड पीड़ितों की ये कहानी सुनकर दहल जाएगा दिल
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

एसिड पीड़ितों की ये कहानी सुनकर दहल जाएगा दिल

Spread the love
  • एसिड पीड़ितों को नही मिल रहा रोजगार
  • मेरठ के एसिड पीड़ितों ने की डीएम से रोजगार की मांग
  • कैफे खोलने के लिए चाहिए छोटी से जगह
  • आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग

मेरठ में एसिड पीड़ितों को नही मिल रहा रोजगार। दरअसल आज जिले के तमाम एसिड से पीड़ित महिला पुरुष डीएम कार्यालय पहुंचे और उनसे रोजगार की गुहार लगाई। इनका कहना है कि इनको इनके चेहरे की वजह से कोई जॉब नहीं देता है। साथ ही लोग इनसे भयावह होकर दूर दूर भागते हैं। जिसके चलते समाज में रहने में इनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि बिना रोजगार के गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इनका ये भी कहना है अगर समय रहते सरकार की ओर से इनको कोई रोजगार नहीं कराया गया तो इन पर भीख मांग कर खाने की नौबत आ जाएगी। इनकी मांग है कि जिले में इनको एक छोटी सी जगह दी जाए जहां पर ये एक कैफे खोलना चाहते हैं।

https://youtu.be/YKTAlKXmzLw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *