दरोगा मुनेश को गोली मारने वाला विनय वर्मा मुठभेड़ में ढेर
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

दरोगा मुनेश को गोली मारने वाला विनय वर्मा मुठभेड़ में ढेर

108 Views
मेरठ की कंकरखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज मुनेश सिंह को गोली मारने वाले पच्चीस हजार रुपये के इनामी विनय वर्मा को पुलिस ने आज गोली मार दी। उसे दो गोलियां लगी हैं। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है। दो दिन पूर्व ही पुलिस ने उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसका दूसरे साथी नरेश सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बकौल एसएसपी गिरफ्तार विनय वर्मा ने उस वक्त पिस्टल से फायर किया जब पुलिस उसे मुनेश सिंह पर फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कराने के लिये ले गयी थी।
दरअसल,  मेरठ में हथियारों के बल पर लूटी गयी सेंट्रो कार का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पर बदमाशों ने धावा बोल दिया था। टक्कर मारने के साथ ही बदमाशों ने नीचे उतर कर अंधाधुंध फायरिंग की थी। गोली लगने से  कंकरखेड़ा चौकी प्रभारी मुनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके सीने से गोली आरपार हो गई थी। उन्हें पहले कंकरखेड़ा स्थित कैलाशी हास्पिटल और फिर कौशांबी के मैक्स हास्पिटल रैफर कर दिया गया था। लंबे इलाज के बाद मुनेश सिंह हाल ही में हास्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे हैं। घटना के वक्त उनके साथ सिपाही सुशील, रविंद्र, सचिन भी साथ थे। दरअसल, बदमाशों ने कंकरखेड़ा एसआर मंडप के बाहर खुर्जा निवासी सोनू सैनी से उसकी कार लूट ली थी। सोनू उस वक्त कार में ही सोया हुआ था। पुलिस को तत्काल दी गई सूचना पर लूटी गयी कार में लगे जीपीएस की मदद से चौकी प्रभारी मुनेश सिंह ने बदमाशों का पीछा शूरू कर दिया था। करीब दस किलोमीटर पीछा करने के बाद बदमाश पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार कर भाग निकले थे। इससे पहले की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक गोली मुनेश सिंह को जा लगी थी।
हास्पिटल से डिस्चार्ज होते दरोगा मुनेश सिंह। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
हास्पिटल से डिस्चार्ज होते दरोगा मुनेश सिंह। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
आज इस घटना के 12वें दिन पुलिस ने मुनेश सिंह को गोली मारने वाले बदमाश को मुठभेड़ कर मौत के घाट उतार दिया। मारे गये बदमाश का नाम विनय वर्मा है। वह मेंहदी जस्सू मोहल्ला थाना कंकरखेड़ा हाल पता एस पाकेट 95 फेस -2 पल्लवपुरम है जबकि उसके दूसरे गिरफ्तार साथी नरेश सागर माधवपुरम का निवासी है। नरेश मकान संख्या 18/730 सेक्टर तीन माधवपुरम का रहने वाला है। विनय पर सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जबकि नरेश के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *