- शाह सतनाम सिंह का जन्म मनाने को मिली पैरोल
- तीन माह में दूसरी बाहर जेल से आया बाहर
- दो शिष्यों संग दुष्कर्म का आरोपी है गुरमीत
- बीस साल की सजा सुनाई जा चुकी है गुरमीत को
- चालीस दिन के लिये इस बार बाहर आया गुरमीत
एक बार फिर से तीन माह में दूसरी बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से बाहर आ गया है। शनिवार को गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर पैरोल मिल गई है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बरनावा डेरे के लिए रवाना हो गया है। पैरोल पर रिहा होने से पहले राम रहीम को लेने के लिए उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पहुंची थी।
दरअसल, शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गुरमीत राम रहीम ने 25 जनवरी को अर्जी लगाई थी। 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा और सिरसा आने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी दे दी गई है। राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल मिली है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दो शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में बीस साल की सजा सुनाई गई है। राम रहीम अभी हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इस सजा के दौरान राम रहीम कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है। इसे लेकर विपक्ष बराबर प्रदेश सरकार को संदेह के दायरे में ला चुका है। विपक्ष का कहना है कि चुनाव से पूर्व दी गई पैरोल के पीछे चुनाव प्रभावित करना रहा है। पैरोल बेहद अनिवार्य हालात में दी जाती है जबकि जो कारण राम रहीम की तरफ से बताये गये हैं वे इस श्रेणी में नहीं आते हैं।
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


1 Comment
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! binance referral code