उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद चमोली में निकाले गये रोड शो में भव्य स्वागत किया गया। सडक के दोनों तरफ खड़ी भीड़ ने उन पर फूल मालाओं की जमकर बरसात की। धामी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के चलते उनकी लोकप्रियता दिनों दिन क्षेत्र में बढ़ती जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद चमोली के गौचर में “नंदा-गौरा महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित रोड शो में भाग लिया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं बच्चों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अथाह जनसमूह डबल इंजन सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में संचालित विभिन्न योजनाओं पर देवतुल्य के जनता अपार विश्वास को परिलक्षित करता है।
इस अवसर पर गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी उपस्थित रहे।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/