मंत्री दिनेश खटीक के घोर विरोधी पूर्व विधायक गोपाल काली ने सपा छोड़कर रालोद का दामन थामा
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

मंत्री दिनेश खटीक के घोर विरोधी पूर्व विधायक गोपाल काली ने सपा छोड़कर रालोद का दामन थामा

Spread the love
469 Views
  • गोपाल काली मंत्री  दिनेश खटीक के हैं घोर  विरोधी
  • रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेनू तोमर ने इस्तीफा दिया
  • भाजपा से अपनी विचारधारा मेल न खाने वाली बताई

भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी में आये हस्तिनापुर के पूर्व विधायक गोपाल काली ने आज रालोद का  दामन थाम लिया। पार्टी मुखिया जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद गोपाल काली ने यह घोषणा कर दी। गोपाल काली के रालोद में जाने से जहां समाजवादी पार्टी को झटका लगा है वहीं यह सवाल भी खड़ा होने लगा है कि भाजपा के मंत्री दिनेश खटीक से व्यक्तिगत व खुल कर विद्धेष रखने वाले गोपाल काली अब कैसे अपनी आवाज मुखर करेंगे। उधर, बागपत रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेनू तोमर ने भाजपा से हुए गठबंधन को रालोद व चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से मेल न खाने वाला बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल, गोपाल काली हस्तिनापुर में भाजपा का बड़ा चेहरा रहे हैं। टिकट काट कर दिनेश खटीक को दिये जाने के बाद गोपाल काली ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वह लगातार दिनेश खटीक पर हमलावर रहे हैं। आज गोपाल ने  रालोद का दामन थाम लिया। गोपाल काली ने दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की है। अभी हाल ही में मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रही ऋचा सिंह ने भी रालोद का दामन थाम लिया था।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *