ऐप बेस्ड बाइक चालक ने बेंगलुरू में लड़की के साथ किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
BREAKING

ऐप बेस्ड बाइक चालक ने बेंगलुरू में लड़की के साथ किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

62 Views
  • देश में एक और गैंगरेप
  • निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने के बाद भी नही थम रही दरिंदगी
  • बेंगलुरू में लड़की से गैंगरेप
  • ऐप बेस्ड बाइक चालक ने किया गैंगरेप

ऐप बेस्ड बाइक चालक ने आईटी कहे जाने वाले कर्नाटक के बेंगलुरू शहर मे लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने वाले दोनो आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।रिपोर्टस के मुताबिक केरल की रहने वाली लड़की ने कहीं जाने के लिये ऐप बेस्ड बाइक सर्विस बुक की थी। लेकिन बाइक चालक उसे अंजान जगह ले गया। वहां उसका दोस्त भी पहुंच गया। जिसके बाद दोनो ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

बतां दे मार्च मे भी बेंगलुरू में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। एक नर्स की कथिम शिकायत के आधार पर पुलिस ने 4 आरोंपियों को गिरफ्तार किया था। इन चारो मे से एक आरोपी था रजत जो कि 22 साल की नर्स के साथ डेटिंग ऐप के ज़रिये संपर्क मे आया था। नर्स ने आरोप लगाया था कि आरोपी रजत ने उसे मिलने होटल बुलाया था। जब वह उससे मिलने होटल पहुंची तो वहां उसने पहले ही अपने 3-4 दोस्तों को बुला रखा था। जिन्होने मिलकर इस गैंगरेप को अंजाम दिया था।और हाल ही में यूपी के फिरोजाबाद मे भी लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसको लड़की के चार दोस्तो ने ही अंजाम दिया था।

निर्भया के दोषियो को फांसी होने के बाद भी देश में रेप की घटनायें थमने का नाम नही ले रही है। क्या इसके लिये ये कहना ठीक होगा की रेप आरोपियों के प्रती देश का कानून सख्त नही है। रेप आरोपियों के प्रति कानून में सख्ती लाने की ज़रूरत है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *