अंतरिम बजट में नहीं मिली आम आयकर दाताओं को राहत
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

अंतरिम बजट में नहीं मिली आम आयकर दाताओं को राहत

62 Views
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट पेश कर दिया। आम आदमी की नजर अमूमन आयकर की सीमा पर लगी रहती है लिहाजा इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सात लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स  लागू नहीं किया गया है। यानी इसकी सीमा में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।  इसके अलावा स्टार्ट अप के लिये टैक्स छूट एक साल बढ़ा दी गई है।
लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि बीते  10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ा है। सात लाख की आय वालों को कोई कर देय नहीं है। 2025-2026 तक घाटे को और कम करने का लक्ष्य रखा गया है। राजकोषीय घाटा 5.1% रहने का अनुमान है। 44.90 लाख करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवेन्यू आने का अनुमान है। वित्त मंत्री के मुताबिक डायरेक्ट या इनडायरेक्ट टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  रक्षा खर्च में 11.1% की बढ़ोतरी, अब यह GDP का 3.4% होगा। आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। हर माह 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि  मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख को नया रोजगार मिला है।  पांच इंटीग्रेटेड एक्वापार्क स्थापित किए जाएंगे। करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।’ हमने पारदर्शी, जवाबदेह, लोक केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन दिया है। देश में निवेश की स्थिति अच्छी है। हमने 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। GST से वन मार्केट, वन टैक्स किया। भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर एक परिवर्तनकारी पहल है।

अंतरिम बजट से पूर्व देश की राष्ट्रपति ने निर्मला सीतारमण का मुंह मिट्ठा कराया।
अंतरिम बजट से पूर्व देश की राष्ट्रपति ने निर्मला सीतारमण का मुंह मिट्ठा कराया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि  हर घर जल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है। 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है।  4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। – आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है। इस दौरान तीन हजार नए आईटीआई खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है। तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया है। महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के लिए कानून लेकर आए हैं।  2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। हम लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *