खौफजदा सत्यम रस्तोगी बैकफुट पर, चार गिरफ्तार
- विकुल चपराना कांड ने लिया राजनीतिक रूप
- पक्ष व विपक्ष दोनों आये सोशल मीडिया पर
- मंत्री के समर्थक व विरोधी साध रहे एकदूसरे पर निशाना
- सत्यम रस्तोगी ने कहा-पुलिस कार्रवाई से पूर्णत “सॅटिस्फाइड”
- सत्यम ने की वीडियो पोस्ट न करने की मार्मिक अपील
- विकुल चपराना भाजपा व किसान मोर्चे से बेदखल
- घटना को जिलाध्यक्ष ने बताया पार्टी विचारधारा के विपरीत
कहावत है, जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी…काजी यहां वे लोग है जो सोशल मीडिया पर अपनी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं, किसी को बहाना मिल गया है तो किसी की चमकने का मौका। यहां हम बात कर रहे हैं शास्त्रीनगर तेजगढ़ी चौराहे के निकट हुई..कहासुनी, मारपीट और कार में तोड़फोड़ की, वह भी खाकी वर्दी के साये में। वही खाकी जिसके जांबाजों को पुलिस कप्तान ने लाइन भेज दिया..कुछ इस तरह कि चलो बहुत हुआ.दीपावली व त्योहारों पर बहुत भाग दौड़ की है. अब कुछ समय आराम करो…। पुलिस की यह कार्रवाई ठीक वैसी ही रही जैसी विकुल चपराना की आनन फानन में गिरफ्तारी और तुरंत ही थाने से ही जमानत मिल जाना। इसका कारण.. जो धाराएं विकुल पर थी, उसमें कुछ ही पल उसे थाने में रोका जा सकता था.।
उधर, नाक रगड़ते और हाथ जोड़ कर माफी मांगते नजर आये सत्यम रस्तोगी इस घटना के चार दिन बाद पूरी आपबीती तो बताते हैं लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर वह वीडियो पोस्ट करने वालों से अपने मनोस्थिति का हवाला देते हुए अपील भी करते हैं कि अब उसे आगे पोस्ट न किया जाये..साथ ही बता रहे हैं कि वह पुलिस कार्रवाई से सॅटिस्फाइड हैं, कुछ इस तरह कि वह न काहू से दोस्ती न काहू से बैर रखना चाहते हैं। यानी बात जहां से चली थी वहीं आ गई…जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी…
हां, इतना जरूर है कि जिस तरह पुलिस ने विकुल को कुछ ही पलों में छोड दिया तो वहीं सत्यम व उसके दोस्त को भी यूं ही जाने दिया। मेडिकल टेस्ट में सत्यम व दोस्त दोनों ही नशे में पाया जाना बताया गया है। पूरे मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है, अखिलेश यादव के ट्वीट करने के बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी भी हरकत में आ गई है। कारण.. विकुल चपराना द्वारा मंत्री सोमेंद्र तोमर का चिल्लाते हुए बार बार नाम लेना।
इस बीच, इतना हुआ है कि विकुल चपराना जो भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष हैं, पद से मुक्त यानी पद मुक्त कर दिया गया है, निष्कासन नहीं। पार्टी के सामने अब डैमेज कंट्रोल करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है।
विस्तार से देखिये 👇
https://www.youtube.com/watch?v=BVFiFZfrztM
Follow us on 
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv

