योगी सरकार का होली से  पहले तोहफा,कर्मियों के डीए में चार फीसदी इजाफा
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

योगी सरकार का होली से पहले तोहफा,कर्मियों के डीए में चार फीसदी इजाफा

207 Views

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व यूपी की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को तोहफा देने का निर्णय लिया है। सरकार ने इनके डीए में चार  फीसदी बढ़ोतरी की स्वीकृति दे दी है। इसका लाभ जनवरी 2024 से मिलेगा। इसका सीधा लाभ यूपी के करीब दस लाख राज्यकर्मियों और आठ लाख शिक्षकों को होगा। राज्य सरकार द्वारा बढ़ी दर से महंगाई भत्ते की घोषणा होने पर इन सभी का वेतन बढ़ जाएगा।

चुनावी मौसम में इनके अलावा बारह लाख पेंशनरों की महंगाई भत्ता में भी चार फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इस वृद्धि का राज्य के खजाने पर करीब 314 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। वित्त विभाग की ओर से यह स्वीकृति दे दी गई है। उम्मीद हैं कि आज यानी सोमवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा। यह डीए बढ़ते ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। मौजूदा समय में 46 फीसदी डीए मिल रहा है।

बता दें कि केंद्र सरकार जब अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी करती हैं। उसके बाद प्रदेश में भी महंगाई भत्ता जारी होता है। राज्य सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है। पहला जनवरी से जून और दूसरा जुलाई से दिसंबर। यह कंज्यूमर महंगाई यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर निर्भर करता है।

जहां तक बात डीए की है तो महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी की बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

Yogi Adityanath Office

@myogioffice

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *