लिसाड़ी गेट में रिश्तेदारों में फायरिंग, तीन गिरफ्तार
मेरठ

लिसाड़ी गेट में रिश्तेदारों में फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Spread the love
  • लिसाड़ी गेट समर गार्डन में अराजकता हावी
  • अक्सर होती रहती है फायरिंग व पथराव की घटना
  • सोमवार की रात घर में घुस कर की गई मारपीट
  • बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई
  • पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार किया

आपसी कहासुनी के बाद मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुस कर मारपीट करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों  गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों में रिश्तेदारी है। दरअसल, लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी राशिद का अपने रिश्तेदार शादाब से विवाद हो गया। आरोप है कि राशिद ने गाली गलौज कर दी। इसी को लेकर सोमवार आधी रात शादाब अपने भाई गुड्‌डू, बबलू और सात- आठ अन्य युवकों को लेकर पहुंचा। जहां शादाब पक्ष ने राशिद के घर में घुसकर मारपीट कर दी। यहां करीब दस राउंड फायरिंग की गई। 

विस्तार से देखिये 👇

https://www.youtube.com/watch?v=OOgzfwMrHmE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *