छह बच्चों के बाप ने “वो” के चक्कर में पत्नी को मारा
BREAKING मेरठ

छह बच्चों के बाप ने “वो” के चक्कर में पत्नी को मारा

49 Views
  • मेरठ के मोहम्मदपुर में पत्नी की हत्या
  • हथौड़ा सिर पर मार कर मौत की नींद सुलाया
  • अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी पत्नी 
  • मंगलवार की सुबह इसे लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • दोनों की 20 साल पूर्व हुई थी शादी, छह बच्चे 

अवैध संबंधों का विरोध करने पर मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हथौड़ा मार कर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात मोहम्मदपुर की है। यहां मौसम अपनी पत्नी फरजाना और छह बच्चों के साथ रहता है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे दोनों मिया बीबी में एक बार फिर से विवाद हुआ।

फरजाना की फाइल फोटो।
फरजाना की फाइल फोटो।

यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि मौसम ने फरजाना को कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी। बच्चों ने यह देखा तो उनकी चीख निकल गयी। फरजाना की मौके पर ही मौत हो गई थी। बच्चों के शोर को सुनकर पडौसी आ गये। जिन्होने पुलिस को इस घटना का जानकारी दी।

विस्तार से देखिये 👇

मौके पर फोरेंसिक टीम व पुलिस पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मौसम व फरजाना का बीस साल पूर्व निकाह हुआ था। हाल ही में संबंधों का पता चलने पर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *