अधिशासी अधिकारी दौराला करोड़ों के घोटाले का दोषी,कार्रवाई
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

अधिशासी अधिकारी दौराला करोड़ों के घोटाले का दोषी,कार्रवाई

Spread the love
8 Views
  • नगर पंचायत दौराला के पूर्व अधिशासी अधिकारी पर गाज
  • शैलेंद्र सिंह पर लगाये गये थे करोड़ों के घोटाले के आरोप
  • डीएम मेरठ ने लगे आरोपों की जांच के बाद पुष्टि की
  • करीब दो साल बाद शैलेंद्र सिंह पर गिरी गाज
  • नगर पालिका मुरादनगर में तैनात है शैलेंद्र सिंह

नगर पंचायत दौराला के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह को क्षेत्र में बनाये गये अंत्येष्टि स्थल, गौशाला आदि में मोटे घोटाले का दोषी शासन ने मान लिया है। रवि चौधरी के शिकायती पत्र में शैलेंद्र सिंह पर ये गंभीर आरोप लगाये गये थे। बकौल रवि चौधरी बताये गये इन कार्यो में करीब 15 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। इन आरोपों की जांच जिलाधिकारी मेरठ द्वारा कराई गई थी।

डीएम दीपक मीणा ने 30 नवम्बर 23 को लगाये गये आरोपों की पुष्टि करते हुए अपनी जांच आख्या कमिश्नर को दे दी थी। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने 20 अगस्त 24 को अपनी रिपोर्ट विशेष सचिव को भेजी थी। इसके बाद इसी 20 मई को शासन ने शैलेंद्र पर विभागीय कार्रवाई की है। मौजूदा समय में शैलेंद्र सिंह नगर पालिका परिषद मुरादनगर में तैनात हैं।

आज दौराला के शिकायतकर्ता रवि चौधरी ने अपने वीडियो बयान में यह जानकारी दी है ।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/