सब जानते हैं गौशालाओं की हकीकत,कोई कुछ नहीं करता-सोनिया
उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

सब जानते हैं गौशालाओं की हकीकत,कोई कुछ नहीं करता-सोनिया

Spread the love
  • डॅाग्स लवर तो बहुतेरे होंगे लेकिन सोनिया जैसा नहीं
  • गौशाला की वीडियो बनाकर बड़े बड़ों को परेशानी में डाला
  • स्वास्थ्य अधिकारी मेरठ डा. हरपाल गिरफ्तार
  •  47 डॅाग्स संग 50 गज के मकान में रहती है सोनिया
  • फौज की नौकरी छोड़कर डॅाग्स की सेवा में लगी
  • रेस्क्यू कर लाये गये हैं सभी 47 डॅाग्स 
  • महापौर हरिकांत व नगर आयुक्त सौरभ भी कठघरे में 

दीवाना मूवी का एक सांग था …ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं….जाहिरा तौर पर यह पंक्ति इंसानी मोहब्बत पर केंद्रित है लेकिन आज हम आपको जो दिखा रहे हैं वह निश्चित रूप से यकीन करने जैसा नहीं होगा। डाग लवर तो बहुत देखे होंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं। हम बात कर रहे हैं करीब 50 गज के मकान में रेस्क्यू किये गये 47 डाग्स संग रह रही सोनिया गौतम की।

विस्तार से देखिये 👇

https://youtu.be/cSdQ-OWr_zA

मेरठ के गंगानगर में रहने वाली यह वहीं सोनिया गौतम हैं जिनकी परतापुर स्थित कान्हा उपवन गौशाला में गौवंश की दुर्दशा संबंधी वीडियो वायरल हुई है। इस वीडियो की गूंज नगर निगम मेरठ से लखनऊ तक सुनाई दी। नतीजतन गौशाला के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डा.हरपाल सिंह को घर से उठाकर जेल की सलाखो के पीछे डाल दिया गया। मैसर्स जैन कंप्यूटर और शिवम इंटरप्राइजेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दोनों कंपनियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। इसके बाद शहर का गुस्सा भाजपा के महापौर हरिकांत अहलुवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार की जवाबदेही को लेकर सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/