एलन मस्क ने अपने कुत्ते फ्लोकी को ही बना दिया Twitter का सीईओ !
BREAKING देश-विदेश

एलन मस्क ने अपने कुत्ते फ्लोकी को ही बना दिया Twitter का सीईओ !

116 Views

एलन मस्क को चर्चा में बने रहने का शगल है। अब ताजातरीन चर्चा के केंद्र में वह अपनी उस पोस्ट के लिये आये हैं जिसमें उन्होंने अपने पालतू कुत्ते फ्लोकी को ट्विटर का नया सीईओ बना दिया है। मस्क का साफ कहना है कि उनका कुत्ता फ्लोकी दूसरे सीईओ की तुलना में काफी बेहतर है। समझा जा सकता है कि एलन का इशारा ट्विटर के पुराने सीईओ पराग अग्रवाल की ओर है।

इतनी बड़ी कंपनी के अति महत्वपूर्ण पद पर किसी कुत्ते को बैठे हुए आपने पहली कभी नहीं देखा होगा। यह एक कल्पना से भी बाहर की बात है कि सीईओ पद पर कुत्ते को बैठा दिया जाये। हां एलन मस्क ने यह कारनामा जरूर कर दिखाया है। एलन मस्क ने अपने पालतू कुत्ते को ट्विटर का नया सीईओ बना दिया है। फ्लोकी नामक यह कुत्ता शीबा इन नस्ल का है। यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि इससे पहले ट्विटर के सीईओ पद पर भारतीय मूल के पराग अग्रवाल विराजमान थे। ट्विटर का नया मालिक बनते ही एलन मस्क ने पराग अग्रवाल को सबसे पहले बाहर का रास्ता दिखाया था। पराग के साथ कुछ अन्य  भी नौकरी से निकाले गये थे। पराग व एलन के बीच हमेशा ही छत्तीस का आंकड़ा रहा। एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था।

एलन मस्क ने सीईओ की कुर्सी पर बैठे अपने डॉग फ्लॉकी की तस्वीर शेयर की है। इसमें फ्लोकी ब्रांडेड ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहा हैं। इस पर  CEO लिखा हुआ है। तस्वीर में फ्लोकी के सामने टेबल पर कुछ डॉक्यूमेंट्स रखे हैं, जिसमें फ्लोकी के पंजे के निशान और ट्विटर का लोगो भी है। फ़्लोकी के सामने एक छोटा लैपटॉप रखा है। इस पर  ट्विटर का लोगो लगा हुआ है। एलन ने फ्लोकी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहले ट्वीट में एलन मस्क ने लिखा, “ट्विटर का नया CEO अमेजिंग है”। इसके नीचे एक और ट्वीट में मस्क ने लिखा, “दूसरे लोगों की तुलना में बहुत बेहतर है”।  इसके बाद मस्क ने बैक टू बैक 2 और ट्वीट किए हैं।

 

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *