चुनाव आयोग वोट चोरी कर देश के लोकतंत्र की हत्या कर रहा-राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने “वोट चोरी” के मुद्दे पर दूसरी बार प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग को पूरी तरह से कठघरे में ला खड़ा किया। राहुल ने सीधे सीधे हमलावर होते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने देश के लोकतंत्र को हाईजैक कर लिया है। चुनाव आयोग वोटों की चोरी करने वालों को खुला संरक्षण दे रहे हैं। चुनाव आयोग जहां जहां कांग्रेस मजबूत है,वहां के बड़े पैमाने पर वोट डिलीट कर रहा है। दिल्ली व कर्नाटक के ऐसे वोटर्स को भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सामने लाया गया जिनके वोट काटे गये थे। राहुल ने कहा कि कर्नाटक सीआईडी ने वोट डिलीट करने की जानकारी मांगते हुए 18 पत्र लिखे लेकिन किसी का भी चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग व भाजपा सरकार को यह कहते हुए और परेशानी में डाल दिया है कि अभी वोट चोरी की अगली कड़ी में हाइड्रोजन बम सामने आने वाला है, तेजी से तैयारी की जा रही है।
राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली में वोट चोरी मुद्दे पर एक पीसी को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वह सबूतों के साथ बात कर रहे हैं। इन सबूतों से सब साफ है। इस दौरान राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी कई आरोप लगाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है। यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और स्थापित करने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है।
LIVE: Special Press Conference – Vote Chori Factory https://t.co/ne8cdFCnMs
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2025
>
राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा है,लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से पकड़ा गया। हुआ यूं कि वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है, तो उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया, और उसने पाया कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था। उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया। न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे पता था। किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं इस मंच पर ऐसा कुछ भी नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत सत्य पर आधारित न हो। मैं अपने देश से प्यार करता हूं, अपने संविधान से प्यार करता हूं, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता हूं, और मैं उस प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं। मैं यहां ऐसा कुछ नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत प्रमाण पर आधारित न हो जिसे आप निर्धारित कर सकें।
राहुल गांधी ने दावा किया कि वोटर डिलीट या जोड़ने का काम एक केंद्रीकृत तरीके से किया जा रहा है और यह किसी व्यक्ति का उपयोग करके नहीं, बल्कि एक सॉफ्टवेयर का उपयोग करके किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि सीरियल नंबर देखिए.. एक सॉफ्टवेयर बूथ में पहला नाम चुन रहा है और उसका उपयोग वोटों को हटाने के लिए कर रहा है। किसी ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक स्वचालित प्रोग्राम चलाया कि बूथ पर पहला मतदाता आवेदक ही हो। उसी व्यक्ति ने राज्य के बाहर से मोबाइल फोन मंगवाए, उनका उपयोग आवेदन दाखिल करने के लिए किया, और हमें पूरा यकीन है कि यह एक केंद्रीकृत तरीके से और बड़े पैमाने पर किया गया था।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

