कमजोर पैरवी, मजबूत रसूख व पैसे के दाम पर चलता है मिलावटी तेल का खेल
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

कमजोर पैरवी, मजबूत रसूख व पैसे के दाम पर चलता है मिलावटी तेल का खेल

Spread the love
10,338 Views
  • तेल के काले धंधे में लिप्त गोदाम संचालक समेत आठ लोग गिरफ्तार
  • मेरठ के मिलावटी तेल के सौदागरों पर नकेल नहीं
  • कई तेल माफिया सफेदपोश बने घूम रहे
  • व्यापारी संगठन करते हैं इसकी पैरवी
  • विभागीय मिलीभगत के बिना खेल संभव नहीं
  • पूर्व के मामलों में भी कोई प्रभावी पैरवी नहीं

मेरठ में मिलावटी पेट्रोल डीजल के काले खेल का एक बार फिर से खुलासा हुआ है। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गेझा में पुलिस ने डिपो के तेल टैंकरों के  चालक से साठगांठ कर तेल चोरी करने व उसमें मिलावट कर सप्लाई करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छानबीन में यह भी जानकारी में आया है कि  गोदाम संचालक आरोपी मनीष गुप्ता पिछले चार साल से इस अवैध धंधे को खुलेआम चला रहा था। मेरठ में बड़े पैमाने पर चार साल से चले आ रहे इस खेल का आपूर्ति विभाग को पता क्यों नहीं चला, इसे लेकर दबी जुबान में चर्चा है। इससे पूर्व भी समय समय पर पुलिस द्वारा इस मिलावटी तेल के इस काले धंधे में लिप्त सफेदपोशों को समाज के सामने ला चुकी है लेकिन कमजोर पैरवी, मजबूत रसूख और पैसे के दम पर आरोपी सफेद कालर ऊंचे कर घूम रहे हैं।

गेझा में मारे गये छापे के दौरान जिन आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें  मनीष गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,  आशीष गुप्ता पुत्र अवनीश, अवनीश गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पंकज कुमार पुत्र अशोक कुमार, गजेन्द्र उर्फ गजन पुत्र वासुदेव, प्रकाश पुत्र बालकराम, शिवांक उर्फ शिवम शर्मा उर्फ पिंकू पुत्र शिवकुमार शर्मा और बृज किशोर पुत्र मूलचन्द शामिल हैं।

काले धंधे के इस खेल में पता चला है कि ये लोग तेल टैंकर चालक से साठ गांठ कर धोखाधडी से तेल चोरी कर तेल में मल्टी हाइड्रो कार्बन मिक्चर व थिनर एव लुब्रीकेंट आयल मिलाकर भंडारण कर बिक्री कर रहे थे।

चैकिंग के दौरान इन सफेदपोश अभियुक्तों के कब्जे से अवैध अपमिश्रित तेल बरामद किया गया है।  इसके सम्बन्ध में थाना परतापुर पर मु0अ0सं0 406/24 धारा 303(2),318(4) बीएनएस व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

मनीष गुप्ता के इस गोदाम से जो सामान बरामद किया गया है उनमें 12,000/- लीटर शुद्ध डीजल, 23,000/- लीटर अपमिश्रित डीजल, एक टैंकर न0 UP15DT1990, नौ पम्पिग सैट, तीन जनरेटर आदि बरामद किये गये हैं।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *