निगम के भ्रष्टाचार को नापने घुटनों तक पानी में उतरे मंडलायुक्त व डीएम, कराई जल निकासी
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

निगम के भ्रष्टाचार को नापने घुटनों तक पानी में उतरे मंडलायुक्त व डीएम, कराई जल निकासी

Spread the love
  • मानसून की बरसात ने मेरठ को किया जलमग्न
  • शहर के नालों ने सड़कों पर किया कब्जा
  • कावंडियों ने गंदे पानी से निकल चढ़ाया जल
  • डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा-कार्यालय से जलभराव दूर न होगा
  • डीएम ने घुटनों तक गंदे पानी में उतर कर कराई जल निकासी
  • लाखों रुपया खर्च के बावजूद सफाई न होने पर जताई नाराजगी
  • मंडलायुक्त जलमग्न निगम कार्यालय से जूते हाथ में लेकर निकले

मानसून की बरसात में मेरठ शहर लगभग जलमग्न हो गया। सड़कों पर घंटों घुटनों तक गंदा पानी भर गया। नाले अपनी हद पार करते हुए सड़क पर आ मिले। शिवालयों में चढ़ाने जा रहे कावंडियों को भी इसे गंदे पानी से गुजरना पड़ा। ऐसे में राज्य सभा सदस्य डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को एक मैसेज किया। इसका असर यह हुआ कि तुरंत ही जिलाधिकारी डा.वीके सिंह पूरे अमले के साथ बुढ़ाना गेट क्षेत्र में जल निकासी के लिये पहुंच गये। घुटनों तक गंदे पानी में चलकर जिलाधिकारी ने स्वयं पानी निकासी करायी। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त के समक्ष डीएम ने यह कहते हुए नाराजगी जताई कि मानसून से पहले नालों की सफाई क्यों नहीं कराई गई। इतना ही नहीं, नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपया खर्च किया जा रहा है लेकिन धरातल पर सफाई नजर नहीं आ रही। उधर, मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद भी नगर निगम पहुंच गये। जलभराव से प्रभावित निगम यह हाल था कि उन्हें अपने जूते तक उतार कर जाना पड़ा।

विस्तार से देखिये 👇

https://youtu.be/pNXagJ2z35k

इस जलभराव ने आज नगर निगम के दावों और दावों के विपरीत वास्तविक स्थिति को आमने सामने ला पटका। परतापुर स्थित कान्हा उपवन गौशाला की दुर्दशा को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डा.हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा सीएम योगी के सख्त रूख अपनाने के बाद किया गया। डीएम द्वारा गठित टीम ने ही जो जांच रिपोर्ट दी उसमें पांच गौवंश मृत दर्शाये थे जबकि वीडियो में इनकी संख्या आठ साफ साफ नजर आ रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर महापौर हरिकांत आहलुवालिया व नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। भाजपा नेता अजय गुप्ता ने तो गौवंश के मरने को हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि केवल डा. हरपाल सिंह की गिरफ्तारी कर महापौर व नगर आयुक्त अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं।

घुटनों तक गंदे पानी में खड़े डीएम डा.वीके सिंह। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
घुटनों तक गंदे पानी में खड़े डीएम डा.वीके सिंह। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी

डा.संदीप पहल ने पोस्ट किया है कि गिरफ्तारी से कोई मतलब नहीं, या इलाही ये माजरा क्या है, डा.हरपाल अब तो  बता तेरा मेयर व नगर आयुक्त से लेना देना क्या है। भाजपा के जिला मंत्री दीपक शर्मा पोस्ट किया है कि केवल डा. को जेल भेजने से कलंक नहीं मिटेगा। 120 बी।  दिलचस्प तथ्य यह भी है कि नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के साथ महापौर हरिकांत का विरोध अब भाजपाई ही कर रहे हैं।  भाजपा पार्षद अनुज वशिष्ठ लिख रहे हैं कि बोर्ड बैठक होगी नहीं, और जब होगी तो बोलने नहीं दिया जायेगा,शांत कर दिया जायेगा,चार करोड़ का बजट केवल चारे का ? ? ?

जूते हाथ में लेकर नगर निगम से बाहर निकलते हुए मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद।  फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
जूते हाथ में लेकर नगर निगम से बाहर निकलते हुए मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी

इन ताजातरीन हालात के बीच आज हुई बारिश ने नगर निगम के एक और भ्रष्टचार से शहरवासियों को भिगो डाला। बुढ़ाना गेट, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक और बच्चा पार्क पर घुटनों तक नाले को पार कर सड़क पर आये पानी ने अपना कब्जा जमा लिया। भाजपा पार्षद संदीप रेवड़ी ने इसकी शिकायत राज्य सभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से की। डा. वाजपेयी ने तुरंत ही एक मैसेज मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को कर दिया। इस संदेश में लिखा गया था कि सिर्फ कार्यालय में बैठकर मेरठ की जलभराव की समस्या से निपटा नहीं जा सकता है। इसके बाद मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद व जिलाधिकारी डा.वीके सिंह जलभराव में उतर गये।

लंबे दशक बाद मंडलायुक्त व जिलाधिकारी का इस तरह गंदे पानी में उतरने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना यह भी जा रहा है कि यह तूफान से पहले के संकेत हैं। कई लोग लखनऊ की कार्रवाई की जद में आयेंगे, ऐसा कहा जा रहा है।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/