मैनपुरी से चुनाव लड़ रही डिंपल यादव ने लगाया चुनाव में धांधली का आरोप, बोली DM नहीं उठा रहे फोन
BREAKING उत्तर प्रदेश

मैनपुरी से चुनाव लड़ रही डिंपल यादव ने लगाया चुनाव में धांधली का आरोप, बोली DM नहीं उठा रहे फोन

68 Views
  • मुलायम सिंह के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट से डिंपल यादव लड़ रही चुनाव
  • डिंपल के विपक्ष में मुलायम सिंह के करीबी बीजेपी नेता रघुराज शाक्य उतरे मैदान में
  • मैनपुरी से चुनाव लड़ रही डिंपल यादव ने लगाया चुनाव में धांधली करने का आरोप
  • डिंपल यादव का डीएम पर आरोप –बोली डीएम ने सपा कार्यकर्ताओं का फोन रिसीव नहीं किया

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर अब अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। मुलायम सिंह यहां से 2019 के लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। और अब इस सीट पर उनकी बहू डिंपल यादव चुनाव लड़ रही है। वहीं बीजेपी की ओर से मुलायम सिंह के करीबी रघुराज शाक्य मैदान में उतरे हैं।

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव में वोटिंग के दौरान धांधली करने का आरोप लगाया गया है। आरोप किसी और ने नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगाया है। अखिलेश ने समाजवादी पार्टी के वोट को रोकने का आरोप लगाया है। वही अखिलेश की पत्नी सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भी ट्वीट कर बताया कि चुनाव में धांधली हो रही है। इस धांधली को लेकर डीएम सपा कार्यकर्ताओं का फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।

बता दे उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर खतौली विधानसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है। जहां एक तरफ मैनपुरी सीट का रिजल्ट देश की राजनीति में अखिलेश यादव का राजनीतिक कद तय करेगा। वहीं दूसरी ओर रामपुर से आजम खान के परिवार का राजनीतिक भविष्य तय होगा। वहीं तीसरी तरफ बीजेपी मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर अपना वर्चस्व बनाना चाहती है।

मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हो गई है। मुलायम सिंह की मैनपुरी सीट पर उनकी बहू डिंपल यादव चुनाव लड़ रही है। बता दें मुलायम सिंह यादव 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। मुलायम की ओर से उनकी बहू मैनपुरी सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं बीजेपी की ओर से मुलायम सिंह के करीबी रहे रघुराज शाक्य चुनाव लड़ रहे हैं।

अगर मैनपुरी में सियासी समीकरण की बात की जाए तो यादव वोट बड़ी संख्या में है। उसके बाद शाक्य वोट है। मैनपुरी सीट पर टोटल 17 लाख वोटर हैं। जिनमे से 4.5 लाख यादव वोटर हैं जबकि 2.90 लाख शाक्य वोटर हैं। इसी के साथ यहां 1.80 दलित वोटर हैं। मैनपुरी चुनावी मैदान से बसपा मैदान में नही उतरी है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *