अज्ञातवास के 51 दिन बाद पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हुए आये नजर
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

अज्ञातवास के 51 दिन बाद पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हुए आये नजर

Spread the love

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के 51 दिन बाद आज पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सार्वजनिक तौर पर नजर आये। 21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद वह एकाएक ही राजनीतिक पटल से गायब हो गये थे। विपक्ष इस पर लगातार सवाल खड़े कर रहा था। आज धनखड़ देश के नये उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे।

21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद यह पहला मौका था, जब जगदीप धनखड़ सार्वजनिक तौर पर नजर आए। जगदीप धनखड़ के साथ पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के इस्तीफे के 51 दिन बाद तक जगदपीद धनखड़ किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नजर नहीं आए थे। इस्तीफे के बाद यह पहला मौका रहा, जब किसी सार्वजनिक स्थान पर धनखड़ को देखा गया। इस्तीफे के बाद धनखड़ कहीं भी देखे नहीं गए, इसके बाद विपक्ष की ओर से कई सवाल खड़े किए गए। विपक्ष ने लगातार सवाल किया कि धनखड़ कहां हैं और वह किस स्थिति में हैं। धनखड़ के सामने आने के बाद कयासों पर ब्रेक लग गया है।

जगदीप धनखड़ ने अपने स्वास्थ्य कारण बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/